राजकुमार भाटी के खिलाफ़ भगवान् परशुराम सेवा समिति ने खोला मोर्चा, दिया पत्रक – –
चन्दौली —-
आज समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले एस डी एम कुंदन राज कपूर को ब्राह्मण समाज के द्वारा ज्ञापन देकर विधिक कार्रवाई की मांग की गई ,इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्य मूर्ति ओझा ने कहा कि यह वक्तव्य राजकुमार भाटी का यह दर्शाता है कि उसके पास कोई सामाजिक ओर राजनीतिक सोच नहीं है वह विकृत मानसिकता से भरा है और स्वस्थ समाज से उसका कोई लेना देना नहीं है ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध सरकार कड़ी विधिक कार्यवाही करें। तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया से भी मांग किया जाता है कि ऐसे असामाजिक व्यक्ति को पार्टी से बर्खास्त करे।सचिव पंकज पांडेय ने कहा कि यह बयान उसके मानसिकता को उजागर करता है उसके विरुद्ध करवाही हो क्योंकि आज बहुत से ऐसे लोग हैं जो ब्राह्मण समाज को गाली देने में खुद को अच्छा समझ रहे जबकि आने वाले दिनों में ब्राह्मण यह बताएगा ब्राह्मण कैसे ऐसे लोगों को सबक सिखाएगा जो उनको हमेशा के लिय गर्त में भेज देगा। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि जिसका जब मन हो रहा ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर रहे उनको पता ही नहीं ब्राह्मण अब जाग चुका है अपने मान सम्मान का रक्षा स्वयं करेगा।इस अवसर पर प्रदीप पांडेय,जितेंद्र तिवारी, रवि तिवारी,रोहित तिवारी , शैलेश मिश्रा, दारा पाठक, मृतुन्जय तिवारी,विभूति तिवारी,सतीश पाण्डेय,अनिल पाण्डेय चंदन पांडेय,प्रभु नाथ पाण्डेय,दिशा चौबे,अतुल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ,लोगो ने मांग किया यह वक्तव्य समाज को बांटने वाला है ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी करवाही हो ।



