डॉ पंकज श्रीवास्तव को ‘वर्ल्ड फ्रेटरनिटी एंड पीस शील्ड’ से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली।
विश्व बंधुत्व, शांति और मानव एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड फ्रेटरनिटी एंड पीस शील्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड फ्रेटरनिटी फाउंडेशन (WFF) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
सम्मान-पत्र में “One World, One Family” की भावना को रेखांकित करते हुए समाजसेवा, शांति स्थापना और वैश्विक भाईचारे को सशक्त करने में डॉ. पंकज श्रीवास्तव की भूमिका की विशेष सराहना की गई। यह सम्मान 4 फरवरी 2026 को WFF के चेयरमैन डॉ. एस. जे. शांडिल्य द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंकज श्रीवास्तव का कार्य समाज को जोड़ने, मानवीय मूल्यों को मजबूत करने और विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

