उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली एसपी ने जनता दर्शन में सुनी 21 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


चन्दौली, 14 नवम्बर 2025।
जनता की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन किया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों से पहुँचे फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनी गईं और प्रत्येक को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

एसपी चन्दौली ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र के संबंध में उन्होंने स्वयं संबंधित थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर उसके गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाए।

आज की जनसुनवाई में कुल 21 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें –

  • भूमि विवाद : 03
  • पारिवारिक विवाद : 03
  • साइबर शिकायत : 01
  • अन्य प्रकरण : 14

इन सभी मामलों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button