पानी के तलाश में ग्रामवासी,, राष्ट्रीय पर्व में भूल बैठे समस्या –

धानापुर -आज देश, समाज व क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय पर्व का दिन हैं, जहां विभिन्न जगहों पर, स्कूलों, प्रतिष्ठानों पर झंडा फहरा कर देश हित कि बातें हुई व हो रही हैं।। लेकिन शहीदगांव ग्राम पंचायत में पिछले 2 हफ्तों से पानी प्राप्त नहीं हो रहा हैं,, जिसके विषय में नेता, समाजसेवी व पत्रकारों को लिखने, पढ़ने व बोलने में समस्या आ रही हैं। बाजार होने के कारण कुछ बाहरी लोग भी यहां आ कर रहते हैं जिन्हें सबसे ज़्यादा समस्या झेलनी पड़ रही हैं, जो ग्रामीण सक्षम हैं, वोह समरसेवल व हैंडपंप के माध्यम से पानी प्राप्त कर रहा हैं। लेकिन आधी जनसंख्या जल जीवन मिशन से जुड़ी हैं, जिनके यहां पानी का पूर्णत अभाव हो गया हैं। दुर्भाग्य कि स्थिति यह हैं कि एक टंकी अधूरी हैं, जिसके पुर्ण होने कि संभावना नहीं दिख रही हैं,, दूसरी तरफ पुरानी पानी टंकी से पानी मिलता रहा,, आज वहां कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं,, जलकर विभाग के जिले के उच्च अधिकारी को शिकायत बताए 5 रोज से अधिक हो रहे हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।। ऐसे में ग्रामीणों की दिक्कत गणतंत्र दिवस के त्यौहार में सादगी पूर्वक मानने में काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है।




