चंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

एक माह में उखड़ी पीडब्ल्यूडी की सड़क, मानकों में कटौती के आरोपों से घिरा निर्माण कार्य

चंदौली/डीडीयू नगर

डीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई सीसी सड़क महज एक से डेढ़ महीने के भीतर ही जगह-जगह टूटने लगी है। इतनी कम अवधि में सड़क का क्षतिग्रस्त होना निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को पहले की तुलना में पतला बना दिया गया, जिससे निर्माण लागत कम की जा सके। स्थिति यह है कि एक वाहन के गुजरने पर दूसरे वाहन को पास देना मुश्किल हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई है।https://youtube.com/shorts/mpWxFUJN4as?

वीडियो ऊपर लिंक में देख सकते हैं

लोगों का यह भी कहना है कि सड़क के दोनों किनारों (पटरियों) पर मिट्टी सही ढंग से नहीं डाली गई और केवल खानापूर्ति की गई है, जिससे सड़क और जल्दी खराब हो रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button