चंदौलीप्रशासनिक

काली महाल में अवैध खटाल संचालित, स्थानीय लोगों ने अवैध खटाल हटाने की मांग की

चंदौली,

नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के हनुमानपुर स्थित काली महाल आनंद नगर कॉलोनी में घनी आबादी के बीच संचालित खटाल को लेकर मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय बुझारत यादव ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मकान के समीप लालचन्द यादव द्वारा पशु बांधकर खटाल संचालित किया जा रहा है और दूध का व्यवसाय किया जा रहा है। आरोप है कि पशुओं के मल-मूत्र व गंदगी से कॉलोनी में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि खटाल बिना वैध अनुमति व लाइसेंस के संचालित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर घनी आबादी से अवैध खटाल को हटवाने और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button