चंदौलीपीडीडीयू नगरपुलिस

ब्याज माफियाओं पर शिकंजा, कार्रवाई के साथ हेल्पलाइन की मांग तेज

जनपद चन्दौली

🔷 अवैध सूदखोरी (ब्याज माफिया) के विरुद्ध चन्दौली पुलिस की सख्त कार्रवाई—मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज

चन्दौली- जनपद में अवैध रूप से ब्याज पर पैसा उधार देकर आम जनता का शोषण करने वाले ‘ब्याज माफियाओं’ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले सूदखोरों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना मुगलसराय पर वादी मो0 लक्ष्मन पुत्र स्व0 सुचीत निवासी सिकठिया परशुरामपुर थाना अलीनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। वादी के अनुसार, लगभग 5 वर्ष पूर्व दिनेश जायसवाल, राकेश, दिनेश मलिक, पवन सिंह व लालबाबू से ब्याज पर पैसा लिया था, जिसे ब्याज सहित वापस करने के बावजूद आरोपितों द्वारा गुंडा टैक्स के रूप में अतिरिक्त धन की मांग की जा रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 164/2026 धारा 308(3)/351(2)/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाएगा।

हालांकि, जनपद विशेषकर डीडीयू नगर क्षेत्र में अवैध सूदखोरों का जाल फैले होने की चर्चा आम है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि जो लोग भय या दबाव के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे हैं, उनके लिए क्या व्यवस्था है। जानकारों का मानना है कि पुलिस को एक गोपनीय हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए, जिससे पीड़ित बिना डर के सूचना दे सकें और उनकी पहचान सुरक्षित रखी जा सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसी गोपनीय व्यवस्था लागू होती है, तो न केवल इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास भी और मजबूत होगा। अन्यथा, केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहने का खतरा बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button