पिता पुत्र के जमीनी विवाद में, पिता ने लगाए गम्भीर आरोप_

काधरपुर धानापुर ब्लॉक के अंतर्गत पिता रामदीन मौर्य ने अपने ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप मौर्य व पुत्र वधु सुप्रिया मौर्य पर जमीनी विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामदीन मौर्य ने बताया की मेरी पत्नी के मरने के बाद से ही प्रदीप मौर्य जमीन बटवारा को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे लेकिन मैं अपने जीते जी जमीन का बंटवारा नहीं करूंगा इतना जानने के बाद प्रदीप व उसकी पत्नी अक्सर हमारे दुर्व्यवहार व लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।जिस कारण मुझे अपने दूसरे पुत्र के साथ रहना पड़ रहा हैं फ़िर भी आए दिन लड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। 21 मार्च को सब्जी के खेती को तहस नहस कर दिए मना करने पर प्रदीप व सुप्रिया ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया उसके बाद चौकी इंचार्ज ने कहा की तुम दोनों नहीं मानोगे जेल भेजना होगा उसके बाद चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्ष का 151 मे चलान कर दिया। पुलिस ने किसी भी प्रकार का मारपीट व गाली गलौज नहीं की।जिसमें मेडिकल उपरांत कोई चोट का जिक्र नहीं उसके उपरांत मजिस्ट्रेट के सामने भी चोट का जिक्र नहीं हुआ। प्रदीप मौर्य के वकील ने भी चोट का जिक्र नहीं किया। फिर भी पुलिस को एक पक्ष के तरफ साबित करने का बेटे व बहु द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा हैं। ताकि मुझ से निरीह व्यक्ति को प्रशासन से भी न्याय ना मिल पाए।



