तबादला नीति पर सवाल, तीन साल बाद भी जमे हैं सीएमओ वाईके राय

चंदौली (उत्तर प्रदेश)।
प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत किसी भी अधिकारी का एक जिले में अधिकतम कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित है, लेकिन जनपद चंदौली में यह नियम काग़ज़ों तक ही सीमित नजर आ रहा है।
जनपद में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) वाईके राय को जिले में कार्य करते हुए पूरे तीन साल से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद अब तक उनका तबादला नहीं किया गया। यह स्थिति न सिर्फ सरकारी नीति के उल्लंघन की ओर इशारा करती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की तबादला सूची में कई बार बदलाव हुए, लेकिन चंदौली के सीएमओ का नाम हर बार बाहर ही रह गया। इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या तबादला नीति सभी अधिकारियों पर समान रूप से लागू नहीं होती।
अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है, या फिर सीएमओ वाईके राय का कार्यकाल नियमों से ऊपर माना जाता रहेगा।


