चंदौली
राजेश नायक की अच्छी पहल,, आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट खरीद, दिए नए संकेत –


चहनिया – प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने आज एक नयी पहल की शुरुआत,, ग्रामीण महिलाओं द्वारा आजीविका मिशन के तहत् रूपैठा गांव में ही घरेलू उपयोग में लाए जाने सेनेटाइजर, क्लीनर व अन्य जरूरी सामान तैयार हो रहे हैं,, जिसके तहत् आज महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी से मुलाकात कर अपने प्रोडक्ट को विषय में बताया, जिसको लेकर अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों से बात व मार्केटिंग में सहयोग की बात कि व ख़ुद समान को खरीदा व ग्रामीणों से अपील भी की, व कहा देश में स्वरोजगार के बढ़ावा को लेकर लगातार सरकार व विभाग प्रयासरत हैं,, महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी का आभार व सहयोग के लिए धन्यवाद् कहा, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, एपीओ संदीप वत्स, वीरेंद्र यादव, अभिषेक मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।।



