उपजिलाधिकारी राज कपूर को भाकियू ( टिकैत) ने राशनकार्ड धारकों की छुटी हुई यूनिट को जोड़ने के लिए दिया पत्रक —-
सकलडीहा चन्दौली । भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) ने सकलडीहा उपजिलाधिकारी को पिपरी, पदुमनाथपुर, सकलडीहा,पन्डुकपुर,रनपुर इन गांवों के राशनकार्ड धारकों की छुटी हुई यूनिट में नाम जोड़ने के लिए लोगों के कागजात सहित दिया पत्रक भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि सकलडीहा, धानापुर,चहनिया के कुछ ऐसे लोग हैं जो जिनका राशनकार्ड में यूनिट छुट गया है या किसी कारण कट गया है ,नाम जोडवाने के लिए कागजात के साथ पत्रक दिया गया। वाराणसी मण्डल कोषाध्यक्ष मनोज यादव, ने कहा कि सकलडीहा उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है जल्द ही छुटी हुई यूनिट को जोड़वा दिया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा जिस भी पात्र का यूनिट राशनकार्ड धारकों का छुट गया या किसी कारण कट गया है उनका जो अधिकार बनता है ,उसे जोडकर उन लोगों का हक दिया जाय । उनका किसी भी प्रकार से शोषण न हो।उपस्थित मुरलीधर पाण्डेय,सुरेन्द्र यादव, चन्द्रबली सिंह, प्रेमनारायण मौर्य, राधेश्याम शुक्ल, रामाश्रय प्रजापति, पारसनाथ तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

