स्कूल में घुस दबंग ने बच्चे को पीटा, प्रशासन के कार्यवाही पर सवालिया निशान –

चहनिया –

चंदौली जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेरा में पढ़ने वाले कक्षा 8 के छात्र को गांव के ही एक व्यक्ति ने स्कूल के अंदर जाकर क्लास रूम में लात घुसों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया,बीच बचाव करने वाले शिक्षकों के साथ भी व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया जानकारी के अनुसार गुरेरा गांव के अहम पाण्डेय 12 वर्ष पुत्र दिलीप पाण्डेय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरेरा में कक्षा आठवीं का छात्र है । उसी के साथ गांव के मोनू सिंह का पुत्र भी पढ़ता है जिसकी शिकायत की शिकायत विद्यालय के अध्यापकों ने उसके घर वालों से किया था, उसी को लेकर खुन्नस खाए मोनू सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गुरेरा में पहुंचकर अपने बच्चे के अलावा दिलीप पांडे के पुत्र अहम पाण्डेय को बुरी तरह मारा पीटा, जिससे अहम पाण्डेय को हांथ, पैर, और पीठ में गम्भीर चोट आई है, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने व्यक्ति को हटाने का प्रयास किया,लेकिन उक्त व्यक्ति ने शिक्षकों को भी धक्का देकर फरार हो गया । सूचना पर अहम पाण्डेय के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर इस मामले पर आपत्ति जताई और बलुआ थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।टेलिफोनिक वार्ता के दौरान बच्चे के बड़े पिता ने पुलिस कार्यवाही पर उठाए सवाल, पुलिस प्रशासन ने मेडिकल रिपोर्ट देने से भी किया मना,151 में मुक़दमा दर्ज़ कर, केस में लीपा पोती करने का लगाया आरोप।।



