करोड़ों के राजस्व नुकसान का खेल, बिलिंग और ट्रांसिट में गाड़बडी के गंभीर आरोप :सूत्र

चंदौली
सूत्रों के हवाले से वन विभाग में सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि विभाग के कतिपय अधिकारियों की मिलीभगत से कम दर की कोयला/कोयल सामग्री को ऊँचे रेट पर दर्शाकर बिलिंग कराई जा रही है और उसी आधार पर ट्रांसिट पास निर्गत किए जा रहे हैं।
सूत्रों का दावा है कि यदि पडाव स्थित वन विभाग कार्यालय की एक माह की भी गहन जांच करा ली जाए, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस दर पर सामग्री की बिलिंग की गई और किस आधार पर ट्रांसिट पास जारी किए गए।
जानकार सूत्रों के अनुसार इस कथित गड़बड़ी के चलते प्रतिदिन कम से कम 20 लाख रुपये के सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। आरोप है कि यह पूरा खेल लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चल रहा है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, तो इसमें शामिल पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका सामने आ सकती है।



