क्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, अवैध पिस्टल संग मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चन्दौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को अवैध असलहे व बुलेट मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सहजौर ग्राम से पहले भीखपुर रौना रोड अंडरपास के पास से की गई।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत मु0अ0सं0-96/2026 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व बढ़ी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह (44 वर्ष), निवासी सहजौर थाना मुगलसराय को दबोचा गया। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल तथा बुलेट मोटरसाइकिल (UP67Q7557) बरामद की गई।

घटना 28 फरवरी की रात की है। मवई कला निवासी राम प्रसाद यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र सोनू यादव, भांजे राकुमार यादव उर्फ गोलू समेत अन्य साथियों पर आरोपी ने फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया। सभी घायलों का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर 1 मार्च को मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रास्ते में कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद वह आवेश में आकर ट्यूबेल से असलहा लाया और कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद वह बिहार भाग गया था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है, जबकि वर्तमान प्रकरण में भी हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

पुलिस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button