करप्शन
विकास कार्यों का विवरण न देने पर पंचायत सचिव का वेतन रोका

चंदौली:
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय चंदौली ने विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत न करने पर ग्राम पंचायत मधुबन के सचिव का वेतन रोक दिया है।
जारी पत्र के अनुसार, सचिव को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों से संबंधित अभिलेख—जैसे कार्य योजना, बिल वाउचर, टेंडर/कोटेशन और फोटोग्राफ—दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा तक कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया।
इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव का अप्रैल 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया है। साथ ही पुनः निर्देश दिया गया है कि दो दिन के भीतर सभी अभिलेख प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




