रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान को बढ़ावा, दाखिले से होगी सामाजिक मजबूती—-


कमालपुर।बरहनी विकास खण्ड के अदसड गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत डॉ0 जयकुमार सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो जन जागरुकता रैली निकाली गयी।जनजागरूकता रैली पूरे गांव का भ्रमण कर विद्यालय आकर समाप्त हुई ।रैली बच्चे नारे लगाते हुए सबको स्कूल चलने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
स्कूल चलो अभियान के तहत रैली में छात्र छात्रा हाथों में एक दो तीन चार शिक्षा की हो जयकार,योगी ने यह ठाना है सबको शिक्षित बनाना है, स्कूल चलो स्कूल चलो,आधी रोटी खाएंगे,फिर भी स्कूल जाएंगे आदि नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे।जन जागरूकता अभियान में शिक्षक व छात्र शामिल रहे।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डॉ जयकुमार सिंह ने कहा की शिक्षा से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता हौ।इसके लिए नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देने की जरूरत है।अभिभावकों को अपने पाल्यो को शत प्रतिशत विद्यालय में भेजने का काम करना चाहिए।ताकि बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मजबूत बनाया जा सके।इस दौरान प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर आजाद,प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह, सत्यप्रकाश सिंह,सतीश कुमार,सत्येंद्र यादव,अर्चना पांडेय,अंजनी, ऊषा आदि लोग मौजूद रहे ।



