अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की बैठक संपन्न,, -विजय तिवारी बने जिलाध्यक्ष

चन्दौली / अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम सभा बरठी के मूल निवासी विजय तिवारी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जनता की सेवा ही प्राथमिकता- विजय तिवारी?
पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन-मन-धन से निर्वहन करूँगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के शोषित, वंचित, गरीब, किसान, कारीगर, आदिवासी, छोटे दुकानदारों और महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शासन, प्रशासन अथवा उद्योगपतियों द्वारा इनका शोषण किया जाता है, तो मैं और मेरी पूरी टीम पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। साथ ही, उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हर निर्देश का पालन करने का संकल्प लिया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति?
बैठक का कुशल संचालन पारसनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नन्द कुमार पाण्डेय, सुवास तिवारी, मनोज यादव, रामजी यादव, शम्भू गुप्ता, बेचई पाण्डेय, प्रेमनारायण मौर्य, अशोक मौर्य, श्यामकार्तिक सिंह और जितेन्द्र तिवारी शामिल रहे। सभी ने विजय तिवारी को उनके मनोनयन पर बधाई दी और संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा की।
