धानापुर में ग्रामीण सचिवालय अधिकांशत बंद,, होगे जांच – जिलाधिकारी-
धानापुर – सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हुआ,, उसी दौरान एक ऐसा मुद्दा आया कि जिलाधिकारी ने तुरंत डीपीआरओ नीरज सिन्हा को जांच के लिए बोला,, किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र में धानापुर ब्लॉक से अधिकांशत ग्रामीण सचिवालय बंद रहने के मुद्दा को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया,, जिस पर जिलाधिकारी ने नीरज सिंहा को शिकायती पत्र सौंप जांच व उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया। गौरतलब हो कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के सहूलियत हेतू सचिवालय निर्माण कराया गया,, जिस कार्यालय में 10 से 5 बजे सायं तक ऑफिस ड्यूटी का समय दिया गया, जहां एक कर्मचारी बैठ गांवों की समस्या व समाधान करते रहे,, जिसमें कुटुंब रजिस्टर की नकल, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आदि आसानी से उपलब्ध हो,, लेकिन पूरे ब्लॉक के अंतर्गत 80% कार्यालय पर ताला या कोरमपूर्ति देखी जाती हैं,, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी दिखाईं व तत्काल जांच के लिए बोला,, डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने भी जांच की बात कही व उचित कार्यवाही का आश्वाशन भी दिया।।

