उत्तर प्रदेशकरप्शनचंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

खराब एक्सीलेटर पर भड़के अधिवक्ता, रेलवे अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

चंदौली/पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – रेलवे स्टेशन पर लगे एक्सीलेटर (ऑटोमेटिक सीढ़ी) के बार-बार खराब रहने पर अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई। रेलवे कोर्ट जाते समय एक्सीलेटर खराब मिलने पर उन्होंने रेल प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

संतोष कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर लोकल कंपनी का घटिया एक्सीलेटर लगाया गया है, जबकि स्वीकृति ब्रांडेड कंपनी के एक्सीलेटर के लिए दी गई थी। उनका कहना है कि यह सुविधा वृद्ध, बीमार और दिव्यांग यात्रियों की सहूलियत के लिए लगाई गई थी, लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण यह अक्सर बंद रहती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि एक्सीलेटर की खराब स्थिति भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है और इसमें रेलवे अधिकारियों व नेताओं की मिलीभगत से कमीशनखोरी की गई है।

संतोष कुमार पाठक ने रेल मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button