
चन्दौली पुलिस द्वारा गोतस्करी के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी।
थाना सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई, 12 गोवंश बरामद, 01 तस्कर गिरफ्तार। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12.04.2026 को चेकिंग के दौरान एनएच-19 हाइवे स्थित ग्राम जेठमलपुर (काला शहीद बाबा मजार के पास) से वाहन संख्या UP66AT6598 महिन्द्रा पिकअप से 12 गोवंश (10 गाय व 2 बैल, जिनमें से 01 बैल मृत) बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 105/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109/325 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गब्बर खान पुत्र राजू खान उर्फ मोहम्मद रहीम, निवासी ग्राम चोरिगवाँ गनगवा थाना शाहपुर, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) बताया गया है।
इस कार्रवाई के बीच जनपद में पूर्व में सामने आए गोतस्करी के मामलों को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अतीत में सैयदराजा थाना क्षेत्र से जुड़े कुछ मामलों में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के आरोप सामने आए थे, जिनमें कार्रवाई भी हुई थी। हालांकि संबंधित मामलों का विस्तृत आधिकारिक रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन ताजा बरामदगी के बाद निगरानी व्यवस्था, जवाबदेही और संभावित नेटवर्क की निष्पक्ष जांच को लेकर सवाल एक बार फिर उठने लगे हैं।
