क्राइमचंदौलीपुलिस

पॉक्सो केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, 20 किमी दूर से दबोचा

चन्दौली चकरघट्टा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चौखड़ा तिराहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा, जो काफी समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 09/2026 में धारा 137(3), 87, 128, 115(2), 65(1) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पिन्टु भारती (31 वर्ष) पुत्र स्व. मुटुर, निवासी ग्राम धनकुवारी खुर्द थाना रायपुर जनपद सोनभद्र की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने चौखड़ा तिराहा से करीब 20 किमी पूरब इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल संजय साहू व महिला कांस्टेबल अमिता पटेल शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button