उत्तर प्रदेशराज्य

पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजन


चन्दौली/दिनांक 12 दिसम्बर 2025

वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक चन्द्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन वित्त (सामान्य) अनुभाग-3 के पत्र दिनांक 26 नवम्बर 2025 के अनुपालन में जनपद चन्दौली के समस्त कार्यालयाध्यक्षों तथा कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी सम्मानित पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को सूचित किया जाता है कि 17 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी चन्दौली की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस आयोजित किया जाएगा।

अतः जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्ष/उनके प्रतिनिधि तथा कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सम्मानित पेंशनर्स एवं पेंशनर संगठन निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराते हुए समाधान प्राप्त करना सुनिश्चित करें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button