Uncategorized

सकलडीहा इंटर कॉलेज में एनसीसी के विद्यार्थियों ने मनाया शौर्य दिवस —–सकलडीहा —-

आज दिनांक 8 मई 2026 को 91 बटालियन एन सी सी के निर्देशन में आपरेशन सिंदूर के वर्षगांठ के शौर्य दिवस के अवसर पर कैडेट द्वारा सकलडीहा इंटर कालेज चंदौली पर तिरंगा झंडा को फहराया गया।एवं देश की सुरक्षा हेतु शपथ लिया गया तथा शौर्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।आज के आपरेशन सिंदूर के आपरेशन को भारत की सेना का पराक्रम को बड़े ही विस्तार से प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी द्वारा कैडेट को संबोधित किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि आज का दिन इसलिए खास है कि पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दर्जनों आतंकी अड्डे को भारतीय जाबाज सैनिकों ने खत्म किया।ओर पहलगाम हत्या का बदला लिया क्योंकि आतंकियों ने जाती ओर धर्म पूछकर नृशंस हत्या की थी।आज हमलोग इसलिए आज के दिन को याद करते है।इस अवसर पर कैप्टन एस एम ओझा ने कहा कि हमें हमेशा भारत माता की रक्षा के लिए तैयार रहना है कोई भी विकट परिस्थिति देश के लिय जब भी आए हम एकजुट होकर रक्षा करेंगे।इस अवसर पर कैडेट को राष्ट्र रक्षा का शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अनिल कुमार, रौनक पाण्डेय,हिमांशु पाल,नीरज कुमार,अमित यादव,नितिन यादव,बिपिन कुमार,मोहित,शालू,शिवानी, नेहा,हिमानी,रोशनी,प्रियंका,शिल्पी,श्रेया,अंजली,उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button