मॉडल यूथ ग्राम सभा में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होगे ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह*मिंटू* —


धानापुर – गांव में एक कहावत हैं जितनी चादर हैं, उतना ही पैर पसारना चाहिए,, लेकिन इस कहावत को पूरी तरह से उलटने का प्रयास कर चुके हैं,, एक ऐसे ग्राम प्रधान,, जिनका नाम आशुतोष सिंह मिंटू हैं।। जिन्होंने खुली आंख से सपने देखे वोह मात्र 5 साल से कम समय में ही सिद्ध कर दिया।। धानापुर शहीदी धरती के लिए एक बार पुनः गौरवपूर्ण क्षण साबित होगा,, जब राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चन्दौली से आशुतोष सिंह मिंटू का नाम पुकारा जायेगा। दर्जनों बार पुरस्कार प्राप्त कर चुके प्रधान ने अपने ग्राम सभा का नाम ब्लॉक जिले व प्रदेश के ईमानदारी के लिस्ट में शामिल करा दिए है। आज के समय में प्रहलादपुर ग्राम सभा का जिक्र विकास व प्रधान का नाम ईमानदारी पूर्वक ब्लॉक व जिले में लिए जाता हैं।28 जनवरी को पुरस्कार प्राप्त करने दिल्ली जा कर ग्राम पंचायत का नाम देश के राजधानी में लिखवाएंगे।।



