हाजीपुर
नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी (कुल 10) ट्रेनों का 05 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है—
- 19051 वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 21 से 28 मार्च 2026 तक मैहर स्टेशन पर 15:05 बजे पहुंचेगी और 15:10 बजे प्रस्थान करेगी।
- 19052 मुजफ्फरपुर–वलसाड एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च 2026 तक 11:40 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।
- 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर–धनबाद एक्सप्रेस 20 से 27 मार्च 2026 तक 17:20 बजे पहुंचेगी और 17:25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 11046 धनबाद–छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च 2026 तक 22:25 बजे पहुंचेगी और 22:30 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15267 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21 से 28 मार्च 2026 तक 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च 2026 तक 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।
- 17610 पूर्णा जं.–पटना एक्सप्रेस 19 से 26 मार्च 2026 तक 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।
- 17609 पटना–पूर्णा जं. एक्सप्रेस 21 से 28 मार्च 2026 तक 17:15 बजे पहुंचेगी और 17:20 बजे प्रस्थान करेगी।
- 22972 पटना–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 से 30 मार्च 2026 तक 08:15 बजे पहुंचेगी और 08:20 बजे प्रस्थान करेगी।
- 22971 बांद्रा टर्मिनस–पटना एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च 2026 तक 15:05 बजे पहुंचेगी और 15:10 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


