खेल-कूद

नेगुरा में स्टेडियम का हुआ उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिली सहूलियत –

धानापुर – शहीदी धरती धानापुर जो अपने वीरता के जाना जाता हैं,, वह अब खिलाड़ियों के लिए भी पहचान बनेगा। नेगुरा गांव जहां आज एक उद्घाटन ने सबको दिलोदिमाग में अलग ही छाप छोड़ी। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के अथक प्रयास के वजह से लगभग कई बीघे अतिक्रमण युक्त जमीन को खाली करा कर खेल मैदान में तब्दील कर दिया,, आज उनकी जितनी भी तारीफ़ हो वोह कम हैं ऐसा ग्रामीणों ने कहा,, आज उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद की अनुपस्थिति ग्रामीणों को दिखी, बतौर अतिथि विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर शुभारंभ किया।। अजय सिंह मीडिया से मुखातिब होने के बाद एक शब्द लोगों के भा गया,, की हर न्याय पंचायत में खेल स्टेडियम, जिससे खिलाड़ियों को सहूलियत। उद्घाटन के दौरान पीडी बृजभान सिंह, डीडीओ सपना अवस्थी, डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी व प्रभारी बीडीओ बरहनी रत्नेश सिंह आदि अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button