उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

चंदौली

जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब थाना अलीनगर क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के साथ छींटाकशी के बाद विवाद हुआ। विरोध करने पर धर्मेंद्र भारती अपने साथियों के साथ गाड़ी पर पथराव, मारपीट और तमंचे से फायरिंग करने लगा। इस संबंध में अलीनगर थाने पर मुकदमा दर्ज कर सात अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

23 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त दीनदासपुर (थाना सकलडीहा) में मौजूद है। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो वहां मौजूद उसके रिश्तेदारों ने, जिन्होंने उसे शरण दे रखी थी, पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी अपराधी को शरण देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान धर्मेंद्र भारती ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस टीम पर फायरिंग के लिए एक और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पक्ष को सबक सिखाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। धर्मेंद्र भारती पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर सहित करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में कई मामलों में सजा भी काट चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button