Uncategorized

चोरी पर मुकदमा लिखने के बजाय, हीलाहवाली से बाज नहीं आ रहा पुलिस महकमा_

चन्दौली _ आज पुलिस कप्तान आकाश पटेल से भगवान् परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की व बताया कि बिछिया निवासी धीरेन्द्र जो कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामनों के व्यापारी हैं। उनके दुकान में कुछ रोज़ पूर्व चोरी की घटना हो चुकी थी,, जिस पर मुकदमा व कार्यवाही में लापरवाही कोतवाली स्तर से की जा रही है। मुकदमा लिखने व कार्यवाही के बजाय टाल मटोल का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा था,,जिस पर आज आकाश पटेल कप्तान ने हल्का इंचार्ज व चन्दौली कोतवाल से दो दिनों में रिपोर्ट की मांग की व कहा आप लोग की कार्यवाही में भूमिका संदिग्ध हैं जिसे अभिलंब सुधार करे व दोषियों को पकड़े।।२ दिन में कार्यवाही की रिपोर्ट मुझे उपलब्ध कराए।। समिति के प्रतिनिधि मंडल में समिति अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा, सचिव पंकज पाण्डेय, शशिकांत मिश्र, राजू पाण्डेय, राहुल तिवारी,धीरेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button