कृषि

किसान दिवस का बना मज़ाक, कार्यवाही के बजाए, आश्वासन बना सहारा –

चन्दौली – आज आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित उच्च अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन किसानों को सिर्फ़ निराशा हाथ लगी,, तहसील सकलडीहा से जुड़े बिजली विभाग के प्रतिनिधि गायब रहे, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि गायब रहे, जिनके सवाल आते है, मुख्य विकास अधिकारी बचते नज़र आए।। ख़ुद के खुन्नस निकालने के लिए बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे मुकदमे व लूटखोरी के मुद्दे पर किसी उच्च अधिकारी का जवाब देते नहीं बनता दिखा,, पशुपालन विभाग में 90 दिन की ट्रेनिंग लेकर डॉक्टर बन रहे प्राइवेट कर्मचारियों के वजह से हो रहे पशुपालकों का नुकसान का मुद्दा सीवीओ के गले का फाश बनता दिखा। सिंचाई विभाग की लापरवाही एक बार पुनः सोचनीय रहा,, विधायक द्वारा चयनित ठेकेदारों का पेमेंट हुआ व अन्य पर रोक लगी, जिस पर किसान यूनियन ने सिंचाई विभाग को आड़े हाथों लिया।। उद्यान विभाग के खिलाफ मनोज यादव ने निःशुल्क बीज वितरण में लापरवाही के लिए पत्रक दिया व विभूति नारायण ने वन विभाग द्वारा जीवित पौधों का विवरण मांगा, जिस पर वन विभाग के अधिकारी भी मायूस दिखे।। किसानों ने आखिर में जिलाधिकारी से स्पष्ट रूप से कह दिया यदि सिर्फ़ आश्वासन ही देना हैं तो बंद कर दे किसान दिवस। भीमसेन, विनोद यादव, शैलेन्द्र दूबे, श्रीप्रकाश उपाध्याय, अनुराग सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button