भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक, रविवार को चन्दौली नगर में होगी मीटिंग–

सकलडीहा क्षेत्र में भगवान परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी मीटिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और तैयारियों की समीक्षा की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह बैठक रविवार को सुबह 11 बजे चन्दौली नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में समिति प्रबंधक पंकज पाण्डेय, उपाध्यक्ष नन्द पाठक, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, संगठन विस्तारक जितेंद्र प्रताप तिवारी, सदस्य रोहित तिवारी एवं माधव पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
बैठक में आयोजन स्थल, आमंत्रण, व्यवस्था और अन्य जरूरी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बैठक समाजहित के महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगी, इसलिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।



