हर घर जल कहां है जल?जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार से जनता परेशान,ओडवार चतुर्भुज पुर में पानी का गहराता संकट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जल जीवन मिशन का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चतुर्भुजपुर और ओड़वार क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।
ओड़वार स्थित कांशीराम आवास और आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। नियमित जल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पानी की समस्या ने हालात और भी विकट कर दिए हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल जीवन मिशन के कार्य में तेजी लाई जाए और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
