
दिनांक: 09.12.2025, मंगलवार
डीडीयू मंडल में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु आज सासाराम तथा रफीगंज स्टेशन पर किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश–निकास द्वार और गुजरने वाली ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ व सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई। यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया।
अभियान के दौरान कुल 825 यात्री बिना टिकट/बिना प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे 03 लाख 83 हजार रुपए का दंड वसूलकर राजस्व अर्जित किया गया। अभियान के दौरान टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल एप व एटीवीएम मशीनों के माध्यम से टिकट प्राप्त करना अब और भी सरल हो गया है। बिना टिकट यात्रा दंडनीय अपराध है।


