क्राइम

वाराणसी में मासूम से हैवानियत का मामला: मण्डलायुक्त से मिला पीड़ित परिवार, सख्त कार्यवाई की मांग –

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य यौन अपराध के मामले को लेकर पीड़ित परिवार अन्य संगठनों के लोगों के साथ मण्डलायुक्त मोहित अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रकरण में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्यवाई की मांग करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पॉक्सो एक्ट की धाराओं को सही ढंग से लागू नहीं किया गया। बच्ची की कम उम्र होने के बाद भी धारा 5/6 (एग्रेवेटेड पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट) के तहत स्पष्ट कार्यवाई नहीं की जा रही है। साथ ही भेलूपुर कोतवाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जांच में लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाए गए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को समय से सूचित नहीं किया गया, जिससे पीड़िता की सुरक्षा, काउंसलिंग और देखरेख प्रभावित हुई है। इसके अलावा सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है।
मण्डलायुक्त मयंक अग्रवाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्यवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button