उत्तर प्रदेशचंदौलीपीडीडीयू नगरशिक्षा

छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह 2026 संपन्न, नेतृत्व की नई उड़ान

चंदौली

सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में नए सत्र के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों के चयन उपरांत भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और गरिमा से सराबोर दिखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों की गणेश वंदना समूह नृत्य ने माहौल को आध्यात्मिक रंग दिया। कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं की प्रेरणादायी प्रस्तुति और टोरेंस समूह के संगीत ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।

प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने नव-निर्वाचित परिषद को बधाई देते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि एक सच्चे नेता में कठिन निर्णय लेने का साहस और दूसरों की जरूरतों को समझने की क्षमता होनी चाहिए।

हेड बॉय नयन अग्रवाल और हेड गर्ल आरुषी बजाज ने विद्यालय की मर्यादा बनाए रखने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समारोह में कुल 50 पदों पर छात्रों ने शपथ ग्रहण किया। प्रमुख पदाधिकारियों में हेड बॉय नयन अग्रवाल, हेड गर्ल आरुषी बजाज, वाइस हेड बॉय आरव राय, वाइस हेड गर्ल अन्वेषा पाठक, जूनियर हेड बॉय पुनीत पटेल, जूनियर हेड गर्ल प्रिशा यादव, स्पोर्ट्स कैप्टन सौम्य जायसवाल, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन आयशा खान, कल्चरल हेड नोरिता जैन, वाइस कल्चरल हेड वरुष्का जायसवाल, डिसिप्लिन हेड शरण्या दुबे, वाइस डिसिप्लिन हेड अनुष्का पांडेय सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तानुप्रिया पॉल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button