भगवान् परशुराम सेवा समिति ने स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर बनाने की घोषणा –


धानापुर – भगवान् परशुराम सेवा समिति पंजीकृत ने आज बभनियाव रायपुर में बड़े बुजुर्गों के साथ बैठक कर भगवान् परशुराम की भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की,, जमीन देने का कार्य काशी नाथ दूबे व कमलाकांत दूबे ने संयुक्त रूप से की, समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष नन्द पाठक ने जमीन देने वाले को धन्यवाद् व निरीक्षण के दौरान कहा, ब्राह्मणों को अपने आराध्य के मंदिर के लिए जिले में जल्द कार्य शुरू होगा। समिति के उपाध्यक्ष नारायण तिवारी ने कहा अपने सम्मान की लड़ाई ख़ुद लड़नी होगी, जिले में तमाम तालाब हैं जहां सुंदरीकरण हुआ, लेकिन बभनियाव में जहां शिव मंदिर के अलावा सैकड़ों महिलाएं छठ पूजा करती हैं, लेकिन किसी जन प्रतिनिधि को यहां का तालाब नहीं दिखा, लेकिन निकट भविष्य में समिति मंदिर निर्माण के साथ सुंदरीकरण में भी सहयोगी होगी। मीटिंग में उपस्थित अध्यक्षता कर रहे अशोक मिश्र ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे वर्तमान प्रधान बुद्धपुर मनोज उपाध्याय ने समिति के साथ खड़ा रहने की बात की, बैठक में उपस्थिति राजन दूबे, मुन्ना तिवारी, चिंटू पाण्डेय, अनूप तिवारी, आशु तिवारी, मुकेश दूबे, संजय पाण्डेय सहित अनेकों ब्राह्मण उपस्थित रहे।


