भगवान् परशुराम का भव्य होगा जन्मोत्सव, समिति ने किया ऐलान –

भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया। बैठक में आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को नगर में धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। समिति के उपाध्यक्ष नन्द पाठक ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने समाज को एकजुट होकर अपनी पहचान मजबूत करने की बात कही। सचिव पंकज पाण्डेय ने सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं अध्यक्ष सत्यमूर्ति ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष जोर देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, पूजन-अर्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रसाद वितरण जैसे आयोजन किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र पाण्डेय (कवि), अजय मिश्र, जयश्याम तिवारी, शशिकांत मिश्र, जितेंद्र प्रताप तिवारी, विभूति नारायण, करण तिवारी, आशु तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, मृत्युंजय तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग पूरे जिले से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की, ताकि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य और यादगार बनाया जा सके।



