चंदौली
*अनवरत धरना 181 वें दिन,भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने दिया समर्थन——

आज दिनांक 27/03/2026 दिन शुक्रवार 12 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत वाराणसी मंडल की मंडल स्तरीय पंचायत के साथ-साथ जनपद चंदौली में बौद्ध विहार बचाओ संघर्ष मोर्चा मिल्कीपुर ताहीरपुर अन्य गांव की जमीनों को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ लगातार धरना 28 सितंबर 2025 से शुरू होकर आज 181 वें दिन धरने को वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने बौद्ध विहार बचाओ संघर्ष मोर्चा को समर्थन दिया और बौद्ध विहार को बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत तन मन धन से धरने के लिए कटिबंध है।
पूर्वांचल उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मौर्य ने कहा कि तथागत बौद्ध विहार न्यू सारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट मिल्कीपुर चंदौली को बचाने के लिए वाराणसी मंडल के साथ-साथ जरूरत पड़ी तो पूरे पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी कंधे-से-कंधा मिलाकर इस लड़ाई को सफल बनाने का काम करेंगे।
तथागत बौद्ध विहार न्यू सारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री विद्याधर जी ने कहा कि इस ट्रस्ट की स्थापना 22 वर्ष पहले किया गया था । जिसका मूल उद्देश्य समाज में फैले कुरीतियां,आचार व्यवहार व समाज में शांति का उपदेश देने के लिए बौद्ध विहार की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि बौद्ध बिहार बचाओ संघर्ष मोर्चा के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सरकार के द्वारा धारा 151 की कार्रवाई की गई है। जो बहुत ही निंदनीय है।
बौद्ध विहार बचाओ संघर्ष मोर्चा को चंदौली जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह,वाराणसी जिला अध्यक्ष कमलेश राजभर और जौनपुर जिला अध्यक्ष शैलेश वर्मा ने धरने में पहूंचकर अपना अपना समर्थन दिया।
युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि पूंजीपतियों की सरकार है इसमें किसनों मजदूर व शोषितों को डरा धमका कर उनकी जमीनों को हथियाने का कार्यक्रम चल रहा है जिससे बचने के लिए हम सभी को एकजुट होकर एक बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर होना होगा ।
सभा में उपस्थित किसान नंदलाल विश्वकर्मा, बाबूराम पटेल,दुर्गावती, सुमन देवी, अनिल सिंह,प्रेमा, मीरा,अनीता वैजयंती,शीला,सुमन प्रजापति आदि किसान उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता विद्याधर व संचालन श्री ललित नारायण मौर्य जी ने किया।




