चंदौलीपीडीडीयू नगर

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सकलडीहा से निकली एकता पदयात्रा


कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संजीव गोंड हुए शामिल

देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा कस्बा

चंदौली, 13 नवम्बर 2025।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज से भव्य एकता पद यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों ने तिरंगा लेकर एकता यात्रा में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने जनसमूह के साथ पैदल चलकर एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया। पद यात्रा चतुर्भुजपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए।

लगभग पांच किलोमीटर लंबी पद यात्रा के दौरान जगह-जगह कस्बे के लोगों ने पुष्पवर्षा और मालाओं से स्वागत किया। ‘भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि संजीव गोंड ने कहा —

“सरदार पटेल का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था, लेकिन उनके दृढ़ निश्चय और साहस ने भारत को एक सूत्र में पिरो दिया। आजादी के बाद जब ब्रिटिश सरकार भारत को टुकड़ों में बांटने की साजिश रच रही थी, तब पटेल जी के नेतृत्व ने देश को एकता के सूत्र में बांध दिया।”


🔹 सरकार मना रही है ‘एकता पखवाड़ा’

पदयात्रा से पूर्व प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सरदार पटेल जयंती को “एकता पखवाड़ा” के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, जिसे सरकार ने ‘शौर्य दिवस’ के रूप में पूरे प्रदेश में मनाने का निर्णय लिया है।


🔹 हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

पदयात्रा में हजारों की संख्या में नागरिक, स्कूली बच्चे, शिक्षक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button