क्राइमचंदौली

दबंगों द्वारा सरकारी बी पैक्स पर कब्जा जारी,, प्रशासन मौन –

कमालपुर – धीना थाना के अंतर्गत मनबढ़ दबंगों के हौसले इतने बुलन्द हैं,, सरकारी संस्थानों पर भी कब्ज़ा करने से नहीं चूक रहे हैं,, बभिन्नियाव कमालपुर बी पैक्स बहेरी के आराजी नंबर 119 पर बनी, जिसके सीमाओं पर दबंगों के द्वारा मिट्टी गिरा कर कब्ज़ा करने का प्रयास जारी हैं। समिति पर तैनात सचिव उमाशंकर को मां बहन की गालियां भी दिए। सचिव के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में मुन्ना, संजय, प्रभुराम, रवि के नाम का उल्लेख हैं, जो असवरियां के रहने वाले हैं। प्राथी व समिति के अध्यक्ष द्वारा उपजिलाधिकारी, धीना थाना, व कमालपुर चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया जा चुका हैं,, जिस पर अब तक कोई कार्यवाही कि सूचना प्राप्त नहीं हैं,, मौके पर डायल 112 ने पहुंच कर कार्य को रुकवा दिया हैं,, जो यथावत है। सोचनीय विषय यह हैं कि जब सरकारी समितियों की जमीन सुरक्षित नहीं हैं,, तो क्षेत्र में कमजोर को अपनी जमीन बचा पाने में बड़ी मसक्कत होगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button