Uncategorized
अवैध हॉस्पिटल व पैथोलॉजी के खिलाफ़ गठित टीम करेगी जांच _

मनोज यादव व अन्य समाजसेवी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे को धानापुर में अवैध हॉस्पिटल व पैथोलॉजी के खिलाफ़ शिकायती पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने जगह व हॉस्पिटल का नाम पूछा जिस पर समाजसेवियों ने जगह कमालपुर, धानापुर व मोहरगंज का जिक्र किया व कहा ब्लॉक धानापुर में 90% अवैध व मानक विहीन चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण मौत तक हो जाती हैं, इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग को टीम गठित कर जांच का आदेश दिया व शिकायतकर्ता को सूचना भी देने को कहा है।



