Uncategorized
रनपुर मड़ई में बंद मिले आंगनवाड़ी व विद्यालय में कमियों के खिलाफ़ जिलाधिकारी को दिया गया पत्रक _

सकलडीहा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुछ मामले बड़े गंभीरता से जिलाधिकारी ने सुना। एक ऐसा ही मामला धानापुर के रनपुर मड़ई का उठा, शिकायतकर्ता ने बताया रनपुर मड़ई में बीते सोमवार को विद्यालय जहां प्राइमरी व मिडिल दोनों संयुक्त रूप से संचालित हैं, जहां काया कल्प के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई हैं। मिड डे मिल में काफ़ी गड़बड़ दिखा, आंगनवाड़ी सेंटर बंद मिले, फ़िर भी ब्लॉक स्तरीय सम्बन्धित विभागीय को कार्यवाही का ना करना बड़ा चकित कर रहा हैं, जिलाधिकारी ने अभिलंब उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता जितेंद्र प्रताप तिवारी, मनोज यादव, मुरली धर पाण्डेय, हरि व दाढ़ी उपस्थित रहे।



