Uncategorized

उपजिलाधिकारी कर रहे अपनी मनमानी, शिकायती पत्र बिना देखे, कह रहे हो जायेगा _

सकलडीहा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस महज़ खानापूर्ति का जरिया बन चुका हैं, विभागीय अधिकारी तो नदारद दिख रहे हैं लेकिन उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र का रवैया व बिन देखे बिन मार्क किए शिकायती पत्र को भेज दे रहे हैं, जिसका कोई आधिकारिक आंकड़ा फरियादी के मौजूद नहीं रह पा रहा हैं, सम्पूर्ण समाधान दिवस के मुख्य अधिकारी एसडीएम सकलडीहा ही आज थे लेकिन इनका फरियादियो के प्रति लापरवाह अंदाज किसान यूनियन व फरियादियों को नहीं भा रहा हैं। मनोज यादव, मुरलीधर पाण्डेय, विभूति नारायण, अनूप तिवारी, दाढ़ी राम आदि ने नाराज़गी व्यक्त की, सोचनीय विषय हैं कि जब उच्च अधिकारी शिकायती पत्रों को बिना मार्क किए भेजेंगे तो अन्य विभाग को पल्ला झाड़ने में आसानी होगी। समाधान सिर्फ़ बैनर पर दिखेगा बाकी दौड़ जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button