Uncategorized
कमालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगे एंटी रेबीज वैक्सीन _ डॉ रमेश प्रसाद

धानापुर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश प्रसाद ने बताया कि कमालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन बहुत जल्द लगना शुरू होगा। आम बोलचाल में कुत्ते काटने के दवा कहा जाता हैं। ब्लॉक धानापुर के अंतर्गत कमालपुर, जीयनपुर व हिंगुटरगढ़ स्वास्थ्य सेवाएं चलती हैं लेकिन यहां पर कुत्ता काटने की सुई नहीं लगने के कारण पूरे ब्लॉक के मरीज धानापुर केंद्र पर जाते थे। जिसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश प्रसाद के प्रयास से कमालपुर सेंटर पर सुई लगना प्रारंभ होगा। डॉ रमेश प्रसाद ने बताया बहुत जल्द जीयनपुर व हिंगुटरगढ़ में भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया जायेगा।



