Uncategorized
बड़ौदा यूपी बैंक में रुपया नदारद, मैनेजर अनजान _

धानापुर ब्लॉक के अंतर्गत बड़ौदा यूपी बैंक आवाजापुर में रुपया नदारद हैं, आज सुबह बैंक खुलते ही मिनी बैंक चलाने वालों को नगद बाट कर मुख्य ब्रांच खाली हो गया। सोचनीय विषय यह हैं कि सुबह बैंक खुलते हैं श्रीकांतपुर, भदाहु, आवाजापुर, वर्दीसंडा आदि गांव के लोग नगद लेने हेतु बैंक में पहुंचे, लेकिन पहले से ही विवादित रहने वाले बैंक मैनेजर अमित कुमार का व्यवहार भी सकुशल नहीं हैं। जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी तक मामले को पहुंचाया जा चुका हैं लेकिन 12 बजे दोपहर तक कोई निवारण प्राप्त नहीं हैं।



