Uncategorized
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धानापुर में सम्पन्न हुआ विवाह _

धानापुर विकास खंड प्रांगण में 59 जोड़ों ने आज पूरे विधि विधान से अग्नि के फेरे ले कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किए। समाज कल्याण के एडीओ सौरभ सिंह लगातार सामूहिक विवाह को लेकर प्रयासरत रहे। उनके मेहनत को देख ब्लॉक से जुड़े समस्त ग्रामीणों ने सराहना किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख ने जोड़ो को आशीर्वाद दिया व एक दूसरे के हाथ थामें रखने के लिए कहा, कार्यक्रम में राजेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, अभिषेक पाण्डेय लोकुआ प्रतिनिधि सचिव इंद्रजीत प्रसाद, विकास कुमार, नवनीत आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जोड़ो के अलावा उनके परिजन सहित पुलिस प्रशासन बल भी मौजूद रहा।




