Uncategorized
चिकित्सा टीम के छापे में अवैध पाए गए हॉस्पिटल हुए सीज _
धानापुर _लगातार शिकायतों के कारण धानापुर में आज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय प्रकाश के नेतृत्व में मालती हॉस्पिटल व इंद्रा हॉस्पिटल मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर सीज कर दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने पर विजय प्रकाश व चिकित्सा अधीक्षक धानापुर रमेश प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में दोनों हॉस्पिटलों को सीज किया गया। धानापुर थाने से पुलिस बल भी मौजूद रही।


धानापुर क्षेत्र में फर्जी व अवैध हॉस्पिटलों की भरमार हैं। जिसकी लगातार शिकायत मिलती रही हैं लेकिन आज अचानक से कार्यवाही होने से फर्जी संचालकों में हड़कंप मच गया।



