ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाया जाएगा: डा.नैंन्सी पारुल

चंदौली प्रदेश के 26 मेडिकल कॉलेजों में उप प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। ये संबंधित कॉलेजों में प्रधानाचार्य की मदद करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में बतौर प्रधानाचार्य कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति में कार्यभार सौंपने को लेकर होने वाले विवाद से मुक्ति मिल गई है। इसमें चंदौली जिले के बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज को भी नया वाइस प्रिंसिपल मिल गया। डॉ. नैन्सी पारुल ने उप प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे चिकित्सा शिक्षा और प्रशासन में अनुभवी हैं तथा इंडोस्कोपी और लेप्रोस्कोपी सर्जरी की विशेषज्ञ हैं।
सासाराम की मूल निवासी डॉ. नैन्सी ने प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में प्राप्त की और बेंगलुरु से एमबीबीएस किया। कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कॉलेज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक शिक्षा प्रणाली लागू करने की योजना भी साझा की। डॉ. नैन्सी की नियुक्ति को कॉलेज के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

