उत्तर प्रदेशकृषिपीडीडीयू नगरमुगलसराय समाचार

फेयरवेल कार्यक्रम में एफपीओ की भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में हुई गहन चर्चा

पीडीडीयू नगर (चंदौली) विगत सोमवार को जीटी रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में यूपी ग्रामीण बैंक में एक फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सहायक महाप्रबंधक प्रेम कुमार सिंह के 36 वर्ष 7 माह के उत्कृष्टत योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया और उनका फेयरवेल किया गया उनके द्वारा सरकारी योजना के अंतर्गत किये गए कार्यों के लिया सराहना की गई।
कार्यक्रम में डीआरएम.कौशल किशोर, एवं सम्मत शाखा प्रबंधक जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड ने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य वर्णित करते हुए एफपीओ के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को इस कार्यशाला के माध्यम से दूर करने का आश्वासन दिया।

सरकारी योजनाओं के अंतर्गत समस्त ऋण पत्रावली को निस्तारण करने पर जोर दिया गया।यू.पी. ग्रामीण बैंक चंदौली क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मंतोष कुमार सिंह ने बैंक की तरफ से आश्वस्त किया की सम्मत ऋण पत्रावली को निस्तारण तय समय में ही किया जायेगा कार्यक्रम में पूर्व मुख्य प्रबंधक, अमोल अग्रवाल एव शाखा प्रबंधक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button