कृषि

।।अमूल डेयरी (7375) बम्हनियांव में दीपावली पर किसानों को मिला उपहार।।

धानापुर।। दीपावली के शुभ अवसर पर अमूल डेयरी समिति बम्हनियांव की ओर से किसानों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डेयरी समिति की ओर से किसानों को मिठाइयां और दुग्ध केन उपहार वितरित किए गए और साथ में महिलाओ को साड़ी और लड़कियों के लिए भी सुट का वितरण किया गया साथ में गांव के 5 बुजुर्ग लोगो को समिति के तरफ से कम्बल व मिष्ठान का वितरण किया गया।।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजन दुबे, सचिव अभय कुमार दुबे , बनास कृत्रिम गर्भाधान कर्मचारी सानु दुबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अमूल के अधिकारियो ने कहा कि “गांवों में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन को अपनाकर दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।”

कार्यक्रम में पशु विशेषज्ञ डॉ0 अनिल पटेल ने किसानों को पशुओं की देखभाल, चारा प्रबंधन और दूध को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी।

पुरस्कार वितरण के दौरान

प्रथम पुरस्कार (फर्राटा पंखा) एवं 10 लीटर का स्टील का केन अरुण कुमार श्रीवास्तव को दिया गया।
द्वितीय पुरस्कार (फर्राटा पंखा) एवं 10 लीटर का स्टील का केन सवरू यादव,दीपक यादव,सीता राम,चंद्रमा मौर्या,रविप्रकाश मौर्या,पुनवासी राम,मिथिलेश कुमार,संतोष यादव धनंजय सिंह को दिया गया।
इसके अलावा अन्य किसानों को दूध के कैन और मिठाइ के साथ अंगवस्त्र भेंट किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button