उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीमहिला सुरक्षा

चंदौली :मिशन शक्ति के तहत चलाया गया महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान


22.11.2025, जनपद चन्दौली

उ०प्र० सरकार की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एंटीरोमियो टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हुए महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं हेतु संचालित प्रमुख योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन, महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास—के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनों—घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986), तथा पीएनडीटी अधिनियम 1994—के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

इसी क्रम में थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं से भी महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button